हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कल से फिर शुर...

    कल से फिर शुरू होगा प्रदेश में हरियाणा रोडवेज का सफर

    Haryana Roadways News
    Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज फाइल फोटो

     पहले चरण में चलेंगी 10 जिलों से बसें, केवल 30 सवारियों को होगी बस में चढ़ने की इजाजत (Haryana Roadways journey)

    •  सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होगा जरूरी, गंतव्य स्थान से पहले नहीं रुकेंगी बसें

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच हरियाणा में शुक्रवार से रोडवेज बसों का परिचालन शुरू होगा। हरियाणा रोडवेज की बसें एक बार फिर से सड़कों पर दौड़ती हुई दिखाई देंगी। पहले चरण में पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, करनाल, सिरसा समेत कुछ जिलों में हर रोज दो से चार बसें तक चलाई जाएंगी। लोगों ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया तो परिवहन व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। वीरवार को बसों के टाइम टेबल और रूट तय कर दिए गए। फिलहाल 10 जिलों में बस सेवा शुरू की जाएगी।

    इस बाबत जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि सभी टिकटों की बुकिंग केवल आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। एक बस में केवल 30 सवारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। बस जहां से जिस जिले के लिए चलेगी, वहीं के बस अड्डे पर जाकर रूकेगी। इसके अलावा बीच में कहीं बस नहीं रूकेगी। जिन-जिन जिलों में बसें चलाई जाएंगी, वहां बसों को सैनिटाइज करवाने का काम कर लिया गया है। रोडवेज बस अड्डों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पेंट से मार्किंग की जा रही है।

    इन जिलों में चलेगी बसें

    पंचकूला: यहां से 9 बसें चलेंगी, एक बस पंचकूला-साहा-शाहाबाद-पिपली-करनाल फिर पंचकूला पहुंचेगी, दूसरी बस पंचकूला-अम्बाला कैंट-करनाल-रोहतक, तीसरी बस पंचकूला-रोहतक-चरखीदादरी-नारनौल, चौथी बस पंचकूला-रोहतक-रेवाड़ी, पांचवी बस पंचकूला-कैथल-हिसार, छठी बस पंचकूला-फतेहाबाद-सिरसा, 7वीं बस पंचकूला-कैथल-जींद-भिवानी, 8वीं बस पंचकूला-अम्बाला कैंट-पंचकूला, 9वीं बस पंचकूला-अम्बाला कैंट-पंचकूला जाएगी।

    अम्बाला: यहां 6 बसें चलेंगी, जो अम्बाला-करनाल-अम्बाला, अम्बाला-कैथल-अम्बाला और अम्बाला-पंचकूला-अम्बाला के रूट पर चलेंगी। तीनों रूट पर दो-दो बसों को अलग-अलग टाइम पर चलाने की व्यवस्था की गई है।

    नारनौल: यहां से तीन बसें चलेंगी, जो नारनौल-चरखीदादरी-रोहतक-पंचकूला जाएगी। नारनौल-रेवाड़ी-नारनौल के बीच दो बसें चलाई जाएंगी।

    रेवाड़ी: यहां से तीन बसें चलेंगी, जो रेवाड़ी-रोहतक-पंचकूला और दो बसें रेवाड़ी-नारनौल-रेवाड़ी के बीच चलेंगी।

    कैथल: यहां से दो बसें चलेंगी, जो कैथल-अम्बाला-कैथल के रूट पर चलेंगी। जो सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे चलेंगी।

    करनाल: यहां से दो बसें चलेंगी, जो करनाल-अम्बाला कैंट-करनाल के बीच चलेंगी। जो सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे चलेंगी।

    रोहतक: यहां से एक बस चलेगी, जो रोहतक-करनाल-अम्बाला कैंट-पंचकूला जाएगी।

    सिरसा: यहां से एक बस चलेगी, जो सिरसा-फतेहाबाद-पंचकूला जाएगी।

    भिवानी: यहां से एक बस चलेगी, जो भिवानी-जींद-कैथल से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। जिसका समय सुबह 9 बजे होगा।

    हिसार: यहां से एक बस चलेगी, जो हिसार-कैथल से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। इसका समय भी सुबह 9 बजे रखा गया है।

    टिकट केवल आॅनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगी, सवारी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, मॉस्क पहनना होगा जरूरी

    बस में कंडक्टर से टिकट नहीं मिलेगी, सवारी को पहले ही आॅनलाइन बुकिंग करनी होगी। आॅनलाइन पोर्टल https://ors.hartrans.gov.in/ के माध्यम से ही टिकट बुकिंग होगी। यात्रा के लिए मार्गों का विवरण व किराए से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर दे दिया गया है। एक बस में 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। आॅनलाइन बुक हुई कंफर्म टिकट देखकर ही बस अड्डे में एंट्री मिलेगी। बसों में टिकट नहीं मिलेगा। बस अड्डे में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना मास्क पहने यात्री को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।