हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मृतकों के परि...

    मृतकों के परिवारों को सपा देगी एक लाख रूपये की सहायता: अखिलेश

    Akhilesh Yadav

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के औरैया में दिल दहला देने वाली घटना में 24 मजदूरों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते कहा कि सपा मृतकों के परिजनों को एक लाख रूपये की सहायता देगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार से मृतकों के परिजनों को दस लाख रूपये दिये जाने की मांग करते हुये कहा ऐसे हादसे मजदूरों की हत्या है। भाजपा को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिये। कुछ लोग सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर मौन साधे है। इसमें ऐसे है जो अपना घर चलाते है।

    Accident in Auraiya

    यादव ने शनिवार को ट्वीटकर कहा “उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएँ। सबकुछ जानकर… सब कुछ देखकर भी… मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।” यादव ने कहा “घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं. मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे. इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।