हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड स्तर पर

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 637.9 अरब डॉलर पर

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 मई को समाप्त सप्ताह में 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 485.31 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले एक मई को यह समाप्त सप्ताह में 1.62 अरब डॉलर बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 481.08 अरब डॉलर पर पहुँच गया। 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 11.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 479.46 अरब डॉलर रहा था।

    भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में आठ मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.23 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 447.54 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.29 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर घटकर 4.05 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर घटकर 1.42 अरब डॉलर पर रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।