हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा झज्जर जिले के...

    झज्जर जिले के 90 में से 52 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

    Corona

    रविवार को हुए 10 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज

    (Corona in Haryana)

    • झज्जर, बेरी व बादली उपमंडल कोरोना मुक्त

    झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। कोरोना वैश्विक महामारी से झज्जर जिला में कुल 90 कोरोना संक्रमण के मामले अब तक सामने आए हैं। सभी संक्रमित व्यक्तियों को पीजीआई रोहतक, बीपीएस खानपुर कलां व केयर हाइग्नोस्टिक हास्पिटल रोहतक में दाखिल करवाया गया था। संक्रमित व्यक्तियों के धैर्य व दृढ़ संकल्प के बलबूते उनमें स्वास्थ्य सुधार हुआ और अब तक कोरोना चक्र को तोड़ते हुए कुल 52 प्रभावित लोग कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ घर वापसी कर चुके हैं। रविवार को 10 संक्रमित व्यक्ति बहादुरगढ़ व झज्जर क्षेत्र से जुड़े पूरी तरह से स्वस्थ्य हो अपने-अपने घर पहुंचे हैं।

    • ऐसे में अब केवल बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े कोरोना संक्रमित व्यक्ति ही दाखिल हैं
    • उपमंडल झज्जर, बादली व बेरी अभी तक पूरी तरह से कोरोना मुक्त होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है।
    • कोरोना से दूरी लोगों की समझदारी से बढ़ रही है और यह झज्जर जिला के लिए राहत भरा संदेश है।

    घबराएं नहीं, नियमों का पालन कर कोरोना को हराएं : डीसी

    उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में बेहतर तरीके से स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई सैंपलिंग से कोरोना संक्रमण का फैलाव होने से रोका गया और अब सावधानी पूर्वक स्वास्थ्य सुधार की ओर झज्जर क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कोरोना को हरा ठीक होकर घर लौट रहे प्रभावित लोगों को कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है, बस घर पर सुरक्षित तरीके से रहकर कोरोना चक्र को तोड़ने में वे अपनी भूमिका अदा करें।

    झज्जर शहरी क्षेत्र हुआ कोरोना मुक्त

    सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने कहा कि अब तक जिला में कुल 90 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं। उनमें से 52 कोरोना प्रभावित लोग रविवार तक ठीक होकर घर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 10 कोरोना संक्रमित लोग ठीक होकर आए हैं जिनमें से 9 बहादुरगढ़ क्षेत्र से व एक झज्जर क्षेत्र का है। ऐसे में झज्जर शहरी क्षेत्र रविवार को कोरोना मुक्त हो गया है और शेष बचे कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी निर्धारित शैड्यूल को पूरा कर जल्द वापिस लौट आएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।