हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश इंदौर में कोव...

    इंदौर में कोविड 19 के संक्रमित 27 सौ पार, मृतक संख्या एक सौ पांच

    Coronavirus

    इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 78 नये मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या दो हजार सात सौ 15 तक जा पहुंची है। जबकि कल दो मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 105 तक जा पहुंची है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे गये 9 सौ 42 सैम्पलों में आठ सौ 50 असंक्रमित और 78 संक्रमित पाये गये। जबकि कल 891 सैम्पल जांच करने लिये गये हैं।

    Coronavirus

    उन्होंने बताया कि अब तक कुल 26 हजार एक सौ 82 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं जिसमें से दो हजार सात सौ 15 संक्रमित पाये गये हैं और एक सौ पांच संक्रमितों की उपचार के दौरान अब तक मौत हो चुकी है। डॉ जड़िया ने बताया कि अब तक कुल एक हजार चार सौ 36 संक्रमित उपचारत हैं। जबकि अब तक एक हजार एक सौ 74 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। वहीं कल 73 संदेहियों को स्वस्थ्य पाये जाने पर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल दो हजार छह सौ 10 संदेहियों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।