हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश कुलगाम में आत...

    कुलगाम में आतंकवादियाें और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

    Encounter between terrorists and security forces in Kulgam
    श्रीनगर l जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कुलगाम जिले के वानपोरा में आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर संयुक्त अभियान चलाया।
    सुरक्षा बलों के जवान गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के मौजूद होने की रिपोर्ट हैं। इस बीच निकटवर्ती इलाकों में किसी किस्म का विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गये हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।