हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान होमगार्ड स्वय...

    होमगार्ड स्वयंसेवको के रिक्तपदों पर होगा नामांकन

    Home Guard Volunteers

    उदयपुर। राजस्थान गृह रक्षा (होमगार्ड) के विभिन्न जिला प्रशिक्षण केन्द्रों/उप केन्द्रों सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों की विभिन्न कम्पनियों में होमगार्ड स्वयंसेवको के दो हजार 500 रिक्त पदों पर नामांकन के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है। महानिदेशक होमगार्डस राजीव दासोत ने बताया कि लॉकडाउन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिथिलता प्रदान किये जाने के परिपेक्ष्य में नामांकन के लिए आवेदन पत्र अब 10 जून से नौ जुलाई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में चार मार्च को विज्ञप्ति जारी की गई थी, किन्तु कोरोना महामारी के कारण उसे स्थगित कर दिया गया। दासोत ने आवेदकों को अन्तिम दिनांक का इन्तजार किये बिना समय सीमा में ऑनलाईन आवेदन करने को कहा है।

    अभ्यर्थी जिले का मूल निवासी होना चाहिए

    महानिदेशक ने बताया कि नामांकन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। राजस्थान गृह रक्षा नियम 1962 के अनुसार आवेदक की आयु एक अप्रेल 2020 को 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।