हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पूर्वी चंपारण...

    पूर्वी चंपारण में टैंकर से कुचलकर दो युवक की मौत

    Accident

    मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में टैंकर से कुचलकर दो युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड नं 4 निवासी राजिंदर पासवान का 15 वर्षीय पुत्र विशाल और गणेश पासवान का 20 वर्षीय पुत्र लालबाबू पासवान मोटरसाइकिल से रविवार की देर रात अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था तभी मंगलापुर चौक के निकट एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गये तभी एक टैंकर ने दोनों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवाजा की मांग को लेकर शवों को सड़क पर रखकर राजकीय राजमार्ग 74 को जाम कर दिया।

    Accident

    • मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
    • शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये मोतिहारी सदर असपताल भेज दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।