हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पोल बनाने वाल...

    पोल बनाने वाली फैक्ट्री पर पन्द्रह लाख से अधिक का जुर्माना

    विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम की टीम ने इस कार्रवाई को दिया अंजाम | Penalty

    धौलपुर(एजेंसी)राजस्थान के धौलपुर में ओंडेला रोड स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में ग्रोथ सेंटर स्थित विद्युत पोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में विद्युत चोरी पकड़ने के बाद उस पर करीब साढ़े पन्द्रह लाख रुपए का (Penalty) जुर्माना लगाया गया है। विद्युत निगम की ओर से विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

    मौके से फैक्ट्री के विद्युत ट्रांसफार्मर को भी उतारा | Penalty

    निगम के अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा के निर्देशन पर एक्सीएन बीएस गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ओंडेला रोड स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में ग्रोथ सेंटर स्थित विद्युत पोल बनाने वाली इस फैक्ट्री में विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा, जहां फैक्ट्री संचालक पवन गोयल विद्युत चोरी कर फैक्ट्री का संचालन करता पाया गया। इसके बाद संचालक के खिलाफ 15.50 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। मौके से फैक्ट्री के विद्युत ट्रांसफार्मर को भी उतारा गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।