हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पाकिस्तानी गो...

    पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, नागरिक घायल

    Kavita
    Kavita :

    जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक आम नागरिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर सेक्टर में भी गोलीबारी की जिससे एक जवान शहीद हो गया तथा एक नागरिक घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार तड़के तक गोलीबारी होती रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।