हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल साढ़े...

    पेट्रोल साढ़े चार महीने, डीजल 19 माह के उच्चतम स्तर पर

    नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में शुक्रवार लगातार छठे दिन भारी बढ़ोतरी की गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत साढ़े चार महीने और डीजल की 19 महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 57 पैसे बढ़कर 74.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। यह इस साल 23 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। डीजल भी 59 पैसे महँगा होकर 72.81 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका जो 08 नवंबर 2018 के बाद का इसका अधिकतम खुदरा मूल्य है।

    Petrol and Diesel

    इन छह दिनों में पेट्रोल 3.31 रुपये यानी 4.64 प्रतिशत और डीजल 3.42 रुपये यानी 4.93 प्रतिशत महँगा हो चुका है।पेट्रोल की कीमत मुंबई में आज 55 पैसे बढ़कर 81.53 रुपये, चेन्नई में 51 पैसे बढ़कर 78.48 रुपये और कोलकाता में 54 पैसे बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल कोलकाता में 53 पैसे महँगा होकर 68.70 रुपये, मुंबई में 56 पैसे महँगा होकर 71.48 रुपये और चेन्नई में 50 पैसे की वृद्धि के साथ 71.15 रुपये प्रति लीटर बिका।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

         महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————74.57(+0.57)——-72.81(+0.59)
    • कोलकाता———76.48(+0.54)——-68.70(+0.53)
    • मुंबई————-81.53(+0.55)——-71.48(+0.56)
    • चेन्नई————78.48(+0.51)——-71.15(+0.50)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।