हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार सेंसेक्स खुलत...

    सेंसेक्स खुलते ही 1,200 अंक लुढ़का

    Stock Market Today

    मुंबई। अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को आये भूचाल से आज घरेलू शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स खुलते ही करीब 1,200 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 350 अंक से अधिक लुढ़क गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस साल स्थानीय अर्थव्यवस्था में साढ़े छह फीसदी की मंदी की आशंका जताने से गुरुवार को वहाँ शेयर बाजारों में छह से सात प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसका असर एशियाई बाजारों पर आज दिखा। गुरुवार को 33,538.37 अंक पर बंद होने वाला बीएसई का सेंसेक्स चौतरफा बिकवाली के बीच 1101.68 अंक लुढ़ककर 32,436.69 अंक पर खुला और खुलते ही 32,348.10 अंक तक टूट गया। बाद में इसकी गिरावट कुछ कम हुई और यह 792.45 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट में 32,745.92 अंक पर था। निफ्टी 351.05 अंक की गिरावट के साथ 9,544.95 अंक पर खुला और खुलते ही 9,544.35 अंक तक उतर गया।

    Stock Market

    • खबर लिखे जाते समय यह 223.55 अंक यानी 2.26 प्रतिशत की गिरावट में 9,678.45 अंक पर था।
    • बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया।
    • सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर छह प्रतिशत से अधिक टूट गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।