हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सुरक्षाबलों न...

    सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में आईईडी निष्क्रिय कर टाला एक बड़ा हादसा

    IED Deactivated

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सड़क अभियान वाले दल ने आज सुबह श्रीनगर-बांदीपोरा रोड पर एक आईईडी का पता लगाने के बाद तुरंत रोड को बंद कर दिया और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया। बीडीएस ने बड़ी ही सावधानी के साथ बिना किसी नुकसान के इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों के मुताबिक यदि समय पर इस आईईडी को निष्क्रिय नहीं किया जाता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।