हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश आज का इतिहास

    आज का इतिहास

    History of Today

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

    • 1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
    • 1389 – कोसोवो के युद्ध में ऑटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।
    • 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
    • 1762 – ऑस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
    • 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना में बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत।
    • 1846 – अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर संधि पर हस्ताक्षर किया।
    • 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
    • 1896 – भूकंप के बाद आई सुनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत।
    • 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
    • 1929 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका सुरैया का जन्म।
    • 1937 – सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का जन्म।
    • 1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने भारत के विभाजन का ब्रिटेन का प्रस्ताव स्वीकार किया।
    • 1950 – स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
    • 1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल  एसोसिएशन) का गठन हुआ।
    • 1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुए।
    • 1997 – आठ मुस्लिम देशों ने इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन किया।
    • 1982 – फॉकलैंड में अर्जेंटीना की सेनाओं ने ब्रिटिश सेना के समक्ष समक्ष समर्पण किया।
    • 1988 – नासा ने स्‍पेस व्हीकल एस-213 लॉन्‍च किया।
    • 2005 – जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर फर्राटा दौड़ पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
    • 2008 -ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

    General Knowledge

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।