हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश पुलवामा में म...

    पुलवामा में मुठभेड़, जवान शहीद, दो आतंकवादी ढेर

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया तथा दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आज तड़के पुलवामा के बांडजू गांव में संयुक्त अभियान चलाया। सुरक्षा बल के जवान जब गांव से बाहर निकलने के रास्तों काे सील कर लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

    Encounter

    सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो आतंकवादी मारे गये। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच, आसपास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। किसी किस्म की अफवाह फैलने से रोकने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड सहित सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।