हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश बॉलीवुड की मश...

    बॉलीवुड की मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का निधन

    Choreographer Saroj Khan

    मुंबई। बालीवुड की मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का शुक्रवार रात हृदयाघात से गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। वह पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थीं। मधुमेह से पीड़ित सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार रात 1.52 मिनट पर अंतिम सांस ली। उन्होंने साल 1983 में ‘हीरो’ फिल्म में कोरियॉग्राफर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि कोरियोग्राफर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।

    Choreographer Saroj Khan

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।