हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Weather: हरिय...

    Weather: हरियाणा में 12 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार

    Haryana Weather
    भारत देश में 70 फीसदी कृषि मॉनसून पर आधारित होती है।

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूवार्नुमान जारी करते हुए कहा कि अरब सागर से नमी वाली मॉनसूनी हवायें आने की संभावना से प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पूवार्नुमान में बताया कि बुधवार रात से 10 जुलाई के बीच-बीच में हरियाणा में तेज हवायों के साथ उतरी हरियाणा में कहीं-कहीं मध्यम से अच्छी बारिश होने तथा पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    किसान धान की रोपाई जानी रखें

    विश्विद्यालय के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि किसान मौसम वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार अगले दो-तीन बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई जारी रखें। इसके अलावा बाजरा, ग्वार आदि खरीफ फसलों के उत्तम किस्मों के बीजों का प्रबंध करें तथा उचित नमी होने के बाद बिजाई मौसम साफ होने पर ही करें। किसान नरमा कपास में निराई-गुड़ाई कर नमी संचित करें। इसके अलावा, प्रमाणित नर्सरी से उत्तम किस्मों के फलदार पौधों को लेकर खेतों में लगाना शुरू करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।