हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 115 नये मामले, संख्या पहुंची 22678

    Covid-19 in US

    जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 115 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 22678 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मृत्यु होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 495 हो गयी है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक नये मामले पाली में 35, राजधानी जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर नौ, भरतपुर में नौ, नागौर में सात, कोटा में छह, झुंझुनूं में पांच, श्री गंगानगर में चार, सवाई माधोपुर में तीन, चित्तौड़गढ़ में दो तथा बूंदी, अलवर, टोंक में एक-एक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।

    सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक अजमेर में 694,, अलवर में 953, बांसवाड़ा में 100, बारां में 74, बाड़मेर में 594, भरतपुर में 1914, भीलवाड़ा में 284, बीकानेर में 722, बूंदी में 17, चित्तौड़गढ़ में 215, चुरू में 354, दौसा में 207, धौलपुर में 808, डूंगरपुर में 479, श्रीगंगानगर में 70, हनुमानगढ 112, जयपुर में 3781, जैसलमेर में 118, जालोर में 504, झालावाड़ में 380, झुंझुनू में 444, जोधपुर में 3468, कोटा में 775, नागौर में 878, पाली में 1377, प्रतापगढ़ में 142, राजसमंद 351,सवाई माधोपुर में 121, सीकर में 677, सिरोही में 631, टोंक में 213, उदयपुर में 827, अन्य 155 मामले सामने आए हैं।

    Corona in Rajasthan

    राज्य में अब तक नौ लाख 87 हजार 272 लोगों के सैंपल लिये गये जिसमें से 22 हजार 678 पाॅजिटिव आये वहीं आठ लाख 96 हजार 508 लोगों को नेगेटिव रिपोर्ट सामने आयी। इसके अलावा 4225 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है वही 5043 मामले एक्टिव हालात में है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।