हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुलगाम में मु...

    कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

    Pahalgam Attack Mastermind
    Pahalgam Terror Attack Live Update: ये आतंकी निकला पहलगाम आतंकी हमले का 'मास्टरमाइंड'

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की घेराबंदी तथा तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल ने आज तड़के कुलगाम के नागनाद में तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवान सभी निकासी द्वारों को बंद कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, उनकी वहां छिपे हुए आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी।

    Security Forces Encounter

    उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों तथा पुलिकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।