हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खट्टर के अधिक...

    खट्टर के अधिकारियों को निर्देश, लोगो को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें

    Wear Masks

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करे और मास्क वितरित करने का एक विशेष अभियान चलाए। खट्टर ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपदा प्रबंधन समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ए निर्देश दिए।

    Coronavirus

    उन्होंने अधिकारियों ने यातायात चौराहों, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वाहनों तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार वाहनों से भी प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों पर सख्ती बरतें तथा मौके पर ही चलान काट कर उन्हें कम से कम पांच-पांच मास्क वितरित करें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।