हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Distributed Ration: 11 जरूरतमंद परिवारों को पूरे महीने का किया राशन वितरित

    Distributed Ration

    सादुलशहर, सच कहूँ न्यूज। शनिवार शाम सादुलशहर ब्लाक की साध-संगत द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र नारा लगाकर की गई।  प्राप्त जानकारी देते हुए 15 मेंबर कमेटी के रिंकू नागपाल ने बताया कि राशन वितरण कार्यक्रम में तख्तहजारा की साध-संगत ने चार परिवारों को राशन दिया वहीं नगर की साध-संगत ने 7 परिवारों को राशन प्रदान किया।

    राशन वितरण कार्यक्रम में सुखजीत सिंह, बलबीर मिस्त्री, मोमनराम, रानी वधवा, निशा सुजान और आंचल नागपाल ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस दौरान 15 मेंबर कमेटी के सुखमंद्र सिंह, रमेश चलाना, कृष्ण लाल, सुरजीत सिंह सहित अनेक साध-संगत मौजूद थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।