हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    अमेरिका में कोविड-19 से 1.40 लाख लोगों की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 37 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,40,103 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 37 लाख का आंकड़ा पार कर 37,06,927 हो गयी है।

    Corona

    अमेरिका में 11 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के चार लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 15 हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, मिशीगन, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन सभी प्रांतों में कोरोना से छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा में कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।