हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गृह मंत्री का...

    गृह मंत्री का निजी सचिव बताकर दूसरे राज्यों के मंत्रियों को फोन करने वाला गिरफ्तार

    Arrested

    पुलिस ने सिम को किया जब्त

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव के तौर पर हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक और राजस्थान के कानून मंत्री टीका राम जूली को फोन कर किसी को नौकरी की सिफारिश करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान संदीप चौधरी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम ने संदीप को राजस्थान के अलवर जिले में उसके गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गृह मंत्रालय की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया है कि एक शख्स ने खुद को गृह मंत्री का निजी सचिव बताकर किसी को नौकरी दिलाने के लिए फोन किया था।

    home minister

    पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह पहले हरियाणा के धारूहेड़ा में हीरो होंडा कंपनी में काम करता था लेकिन कोरोना महामारी के कारण उसकी नौकरी चली गई और वह बेरोजगार हो गया। उसके बाद उसने राजस्थान या हरियाणा में किसी फैक्ट्री में रोजगार की योजना बनाई। इसके लिए उसने हरियाणा के श्रम मंत्री और राजस्थान के कानून मंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री का निजी सचिव बनकर फोन किया था। उन्होंने बताया कि संदीप ने दोनों मंत्रियों को फोन करने के लिए अपनी महिला मित्र के नाम पर एमटीएनएल का सिम लिया था। पुलिस ने उस सिम को भी जब्त किया है जिससे वह फोन करता था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।