हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नाले में डूबन...

    नाले में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्ची की मौत

    A 3-year-old girl died sachkahoon

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार दोपहर हिसार रोड के पास सिंघावाला में एक दर्र्दनाक हादसा हुआ, जहां नाले में डूबने से एक 3 वर्र्षीय बच्ची की मौत हो गयी। मृतक बच्ची का नाम कनिका है, जोकि राजू व किरण की संतान थी। मूल रूप से प्रवासी मजदूर का यह परिवार सिंघावाला में खेड़ा के पास नाले के समीप किराये के मकान में रहता है। किरण के पास 5 बच्चे हैैं, जिनमें 2 लड़के व 3 लड़कियां है। यह बच्ची कनिका भाई बहनो में चौथे नंबर पर थी। जो खेलती हुर्ई, नाले में जा गिरी। घटना के समय बच्ची का पिता दिहाड़ी पर गया हुआ था तथा बच्ची की मां घर पर थी।

    बच्ची की मां ने सोचा कि उसकी बेटी खेल रही होगी, लेकिन वह खेलते खेलते नाले में जा गिरी। बाद में पड़ोस के किसी व्यक्ति ने बच्ची को नाले में डूबता हुआ देखा और सोचा कि शायद यह बच्चा किसी का डूबकर आगे आया है, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सदर एसएचओ सुरेश सैनी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस बच्ची के शव को नाले से निकाला और उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।