हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home कैथल हरियाणा के कै...

    हरियाणा के कैथल में हुआ बहुत बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

    Kaithal News
    Kaithal News हरियाणा के कैथल में हुआ बहुत बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

    Kaithal News: कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालो में 4 बच्चे और 4 महिलाए शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

    Papaya Leaf In Dengue: क्या आप बदलते मौसम में डेंगू से परेशान हैं? अगर हां, तो इस तरह करे पपीते के पत्तों का इस्तेमाल, बेहद जल्द मिलेंगी राहत

    हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित  हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा वहां पर आस पास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला।

    15 साल के बच्चे के शव की तलाश के लिए लगे गोताघोर | Kaithal News

    हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल के बच्चे का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, 2 बच्चों व एक कार चालक का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल के बच्चे के शव की तलाश के लिए गोताघोर लगाए गए हैं।

    यह हैं मृतक

    इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here