हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश Bihar Crime: ...

    Bihar Crime: सहरसा में हुई बड़ी वारदात! लोजपा प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की पीट-पीटकर हत्‍या

    Bihar Crime News
    Sanketik photo

    LJP block president’s son Murders: सहरसा, बिहार। सहरसा जिले के सलखुआ थाना अंतर्गत डीह टोला, वार्ड संख्या 10 में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के पुत्र राकेश कुमार की कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान राकेश को बचाने आई उसकी मां भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। Bihar Crime News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार हैदराबाद में एक निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे और करीब एक माह पूर्व ही अपने गांव लौटे थे। बताया जा रहा है कि अरुण यादव और उनके पड़ोसी कपूरचंद यादव के बीच लंबे समय से खेत को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाने में पूर्व में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

    लगातार मिल रही थीं धमकियाँ | Bihar Crime News

    अरुण यादव का आरोप है कि उन्हें मेल-मिलाप के लिए दबाव डाला जा रहा था और लगातार धमकियाँ मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को विपक्षी पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उनके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावरों में कपूरचंद यादव के चार पुत्रों के अलावा उनके तीन पोते, एक बेटी और दो दामाद शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और छापेमारी करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

    सब-डिविजनल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया, “घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।”

    अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि घटना के वक्त उन्होंने थाने में कई बार फोन किया, लेकिन उन्हें समय पर कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही रही, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, और वे दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। Bihar Crime News

    Israel-Iran War Latest Updates: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दागीं कई बैलिस्…