हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नींद का झोंका...

    नींद का झोंका आने बस खड़े कंटेनर से टकराई, तीन की मौत, एक दर्जन घायल

    Firozabad
    Firozabad नींद का झोंका आने बस खड़े कंटेनर से टकराई, तीन की मौत, एक दर्जन घायल

    फिरोजाबाद । थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे के 54 किमी माइल स्टोन पर अयोध्या से दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही एक बस चालक को नींद का झोंका आने से एक कंटेनर से टकरा गई । हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए । सभी 19 लोग एक ट्रेवलर मिनी बस में दर्शनों के लिए सिलवासा, दादर नगर हवेली से ओंकारेश्वर, काशी विश्वनाथ, अयोध्या दर्शन करते हुए मथुरा वृंदावन जा रहे थे । हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने सभी घायलों को सैफई मिनी पीजीआई तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार मिनी बस चालक मनीष पुत्र नानुबाई निवासी बड़साल ( गुजरात ) 2 नवंबर को गुजरात से 19 यात्रियों को लेकर देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए निकला था। यात्रियों के जत्थे ने सबसे पहले अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन कर बस से ही वृंदावन के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए आगरा की ओर जा रहे थे । जब बस थाना नसीरपुर क्षेत्र के 54 किमी माइल स्टोन के पास पहुँची, तभी पीछे से एक आयशर कैंटर से तेजी से बस को ओवरटेक किया। इस दौरान वाहनों को रगड़ से बचाने के लिए बस के चालक ने मिनी बस को दूर करने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गई।

    हादसा होते ही बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँचे यूपीडा व नसीरपुर पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को बस से निकालकर एक महिला यात्री को सैफई पीजीआई, 5 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज फिरोज़ाबाद , तथा आधा दर्जन यात्रियों को शिकोहाबाद के जिला सयुक्त चिकित्सालय भेज दिया । जहां शिकोहाबाद में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने 13 वर्षीय किशोर युग पुत्र मिलन निवासी खड़गपुर जिला सिलवास दमनदादर नगर हवेली को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही रैफर किए गए घायलों में से दो अन्य की मौत इलाज के दौरान हो गई ।

     एसपी ग्रामीण ने ये बताया

    एसपी ग्रामीण अखिलेश भदोरिया ने बताया कि दर्शन करने जा रहे यात्रियों की मिनी ट्रैवलर बस एक कैंटर से टकरा गई जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है । अन्य सभी घायलों का फिरोजाबाद तथा सैफई मे इलाज चल रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here