हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर के बाहर खड...

    घर के बाहर खड़े युवक पर चढ़ाई कार, दोबारा कुचलने का किया प्रयास

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    मौके पर एकत्रित लोगों ने कार चालक व एक अन्य को पकड़ पुलिस को सौंपा

    हनुमानगढ़। फेफाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पिचकराई में देर शाम को घर के बाहर खड़े युवक पर कार चढ़ाने की घटना हुई। कार चालक ने पहले युवक के कार से टक्कर मारी। इसके बाद कार बैक कर दोबारा युवक पर चढ़ा दी। तभी मौके पर एकत्रित लोगों ने कार चालक व एक अन्य को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार सवारों को पकडक़र थाना ले गई। Hanumangarh News

    चिकित्सकों ने घायल युवक को हायर सेंटर किया रैफर | Hanumangarh News

    उधर, घटना में गंभीर चोटें लगने से घायल युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। इस संबंध में फेफाना पुलिस थाना में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार सन्तलाल पुत्र रामकुमार मेघवाल निवासी वार्ड छह, पिचकराई ने लिखित रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका चाचा श्रवण कुमार (31) पुत्र दीपाराम मेघवाल निवासी पिचकराई सोमवार की शाम करीब 6.15 बजे अपने पड़ोस के घर के बाहर खड़ा था और आसपास के लोगों से बातचीत में व्यस्त था। उसी समय तेज रफ्तार से आई कार नम्बर आरजे 10 सीबी 9829 सीधे श्रवण कुमार में टकराई। इससे श्रवण कुमार घर के आगे लगे लोहे के गेट व कार के बीच आ गया। इसके बाद गेट टूटने से श्रवण कुमार घर के अन्दर गेट सहित गिर गया।

    कार चालक ने इसके बाद जान-बूझकर कार घर के अन्दर घुसा दी

    कार चालक ने इसके बाद जान-बूझकर कार घर के अन्दर घुसा दी। तत्पश्चात चालक ने कार को पीछे कर दोबारा श्रवण कुमार के ऊपर चढ़ा दी व भागने की कोशिश की। तभी कार पीछे आते समय घर में बनी कुई में जा लगी। भागने की कोशिश विफल होते देख चालक ने तुरन्त कार आगे ली तथा वहां मौजूद चार लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। तभी कार गेट की दीवार में जा भिड़ी।

    शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। इन्होंने कार में सवार चालक सहित एक अन्य को गाड़ी से बाहर निकाल लिया तथा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फेफाना पुलिस थाना स्टाफ को सौंप दिया। उन्होंने उसके चाचा श्रवण कुमार को नोहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसके चाचा श्रवण कुमार को हायर सेंटर सिरसा रैफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामप्रताप को सौंपी है।  Hanumangarh News

    आवास आयुक्त ने जयपुर में योजनाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here