हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश स्कूल जा रही ...

    स्कूल जा रही लड़कियों के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें किए जाने पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: जगाधरी पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम करते युवक।

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: कोहलीवाला गांव से पैदल प्रताप नगर स्कूल जा रही लड़कियों के साथ बाइक सवार दो मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें किए जाने पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को भीड़ के कब्जे से पकड़ कर हिरासत में ले लिया। लड़कियों के परिजनों की ओर से थाना प्रताप नगर में छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। Yamunanagar News

    स्टोन क्रेशर जोन के साथ लगते गांव कोहली वाला से 5-6 छात्राएं पैदल पढ़ने के लिए सुबह प्रताप नगर स्कूल की ओर आ रही थी। कुटीपुर रोड पर सैनी हॉस्पिटल के समीप नागल गांव से बाइक पर कोहली वाला की ओर जा रहे दो सगे भाईयों तारीफ व कामिल ने स्कूल जा रही छात्राओं की ओर गलत इशारे किए। आरोप है कि बाइक सवार दोनों मनचले युवकों ने छात्राओं को बीच रास्ते रोक कर छेड़छाड़ की गई। छात्राओं द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के दुकानदारों ने दोनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। छात्राओं ने बताया कि उक्त दोनों लड़के कोहली वाला में काम करते हैं, उन्हें आते जाते पिछले एक महीने से परेशान कर रहे हैं। Yamunanagar News

    घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया। भीड़ ने इकट्ठा होकर जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे प्रताप नगर चौक पर सड़क जाम कर दी। हिंदू संगठनों के युवकों ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। आधे घंटे तक सड़क के चारों ओर भारी वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा कर सड़क जाम कर रहे युवकों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद नारे लगा रहे युवकों ने रास्ता खोल दिया। Yamunanagar News

    एस एच ओ प्रताप नगर तरसेम ने बताया कि आरोपी युवकों तारीफ व कामिल को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– युवक से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, जेल भेजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here