तपा/बरनाला (सच कहूँँ न्यूज)। Tapa News: बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर तपा के नजदीक एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ताजोके के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इन्द्रजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और तीन साल की बेटी को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर रामपुरा की ओर जा रहे थे। जब वे धागा मिल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। Barnala News
टक्कर इतनी भयानक थी कि इन्द्रजीत सिंह और गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उनका मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार सवार कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गिल कलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। Barnala News
यह भी पढ़ें:– PM Vishwakarma Mela: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी मेले का समापन















