हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश आग में जिन्दा...

    आग में जिन्दा जला एक परिवार, 7 की मौत!

    Aurangabad News

    Aurangabad Fire: औरंगाबाद। बुधवार की सुबह महाराष्टÑ के एक परिवार के लिए मौत का पैगाम लेकर आई, जहां औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhaji nagar, Aurangabad) के छावनी इलाके में अल सुबह करीब 4 बजे एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। Aurangabad News

    शुरूआती जांच में 7 लोगों की मौत की पुष्टि दम घुटने से हुई है | Aurangabad News

    पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया के अनुसार शुरूआती जांच में 7 लोगों की मौत की पुष्टि दम घुटने से हुई है। लोहिया ने आग लगने के कारणों से अनभिज्ञ बताया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मरने वाले सभी 7 लोग एक ही परिवार के थे। मृतक परिवार मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान के ऊपर बने फ्लोर में रहता था। Aurangabad News

    लोहिया ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुकान में लगी भीषण आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंची लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 7 लोग दम घुटने से मरे हैं। उन्होंने कहा कि आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद, दमकल की गाड़ियां और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर तो काबू पा लिया लेकिन दुर्भाग्यवश उन 7 लोगों को मौत के मुंह से नहीं बचा सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया है। Aurangabad News

    IPL 2024 RCB vs LSG : विराट कोहली पहुंचे ‘ऊपर’!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here