हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश हरिद्वार से ल...

    हरिद्वार से लौट रहा था सरसा का एक परिवार फतेहाबाद में टकराई कार, एक महिला की मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के फतेहाबाद में हरिद्वार से लौट रहे सिरसा के एक परिवार की कार पेड़ से टकरा जाने से इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    कैसे हुआ हादसा

    पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को हिसार जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे के ढाणी गोपाल गांव में हुआ। कार में सिरसा निवासी शिवा(22), भजन दास(50), राकेश(40) और उसकी पत्नी बबली(36) सवार थे। हरिद्वार से वापस सिरसा जाते हुए अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और यह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। राहगीरों के सूचित किये जाने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां बबली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवा, भजन दास और राकेश को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here