हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Traffic Chall...

    Traffic Challan: ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों पर लगाया करीब 3 करोड़ 35 लाख का जुर्माना

    Sirsa News
    Traffic Challan: ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों पर लगाया करीब 3 करोड़ 35 लाख का जुर्माना

    Traffic Challan: 10 हजार 516 वाहनों के कटे चालान

    सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। जिला पुलिस व ट्रैफिक थाना पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मई महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बीते मई माह में ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले 10 हजार 516 वाहनों के चालान कर उनसे करीब 3 करोड़ 35 लाख का जुर्माना वसुल कर सरकारी राजस्व कोष में जमा करवाया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और मॉडिफाइड वाहनों तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। Sirsa News

    सरसा पुलिस ने सड़कों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटने की योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही। यदि भविष्य मे नए नियमों के तहत वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों की पालन सुनिश्चित करवाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं रोका जा सकें।

    सीसीटीवी कैमरों के जरिए रखी जा रहा है वाहनों पर नजर | Sirsa News

    जिला पुलिस द्वारा मई माह में विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों, सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करता है। जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी वाहनों पर नजर रखी जाती है और उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है। कार में ब्लैक फिल्म लगाकर तथा बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ कर हुडदंगबाजी कर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।

    ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले हुए चालान

    बिना नंबर प्लेट 1207 वाहनों, बिना पैटर्न वाली नंबर प्लेट 3590, प्रेशर हॉर्न 06, साइलेंसर चालान 18 ब्लैक फिल्म चालान 47, बिना हेलमेट चालान 673, ट्रिपल राइडिंग चालान 1107,ओवर स्पीड चालान 366, लाल बत्ती जंप करने वाले 22 वाहनों, बिना सीट बेल्ट 180, मोबाइल फोन उपयोग 51, प्रदूषण रहित 2191 बिना बीमा के 2680, लेन परिवर्तन 422,शराब पीकर गाड़ी चलाना 20 वाहनों व नो पार्किंग 720 वाहनों के चालान किए गए। Sirsa News

    Kalanwali Municipal elections announced: कालांवाली के लोगों का इंतजार खत्म! 9 साल बाद नगरपालिका चुना…