
डायल-112 टीम ने टाला बड़ा हादसा
- ईएचसी सतीश कुमार व कांस्टेबल दिलबाग सिंह ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला गैस सिलेंडर; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Gas Cylinder Leak: उकलाना-भूना रोड स्थित गर्ग ब्रिक्स कंपनी के ईंट भट्ठे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लेबर रूम के एक कमरे में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही थाना भूना की डायल-112 ईआरवी-216 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। Bhuna News
जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा मालिक राजेश कुमार गर्ग के भट्ठे पर बने एक कमरे में जैसे ही चाय बनाने के लिए चोला चूल्ला चालू किया तो गैस सिलेंडर से लीकेज होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। सिलेंडर फटने की आशंका से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। भट्ठा मालिक ने तुरंत डायल-112 पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शांत होने के बाद भी कमरे के भीतर गैस सिलेंडर से रिसाव जारी था, जिससे खतरा बना हुआ था। इसी दौरान ईएचसी सतीश कुमार और कांस्टेबल दिलबाग सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए जोखिम उठाया और सिलेंडर को कमरे से बाहर खुले मैदान में ले आए। Bhuna News
बाद में सिलेंडर की गैस सुरक्षित तरीके से खाली कर दी गई। इस साहसिक कार्रवाई से जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि डायल-112 टीम की तत्परता और बहादुरी के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने के लिए माननीय एसपी सहाब को सिफारिश भेजी जाएगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी डायल-112 पुलिस कर्मियों की सराहना की जा रही है।
यह भी पढ़ें:– कोलकाता के टॉलीगंज में बहुमंजिला इमारत में आग, कई फिल्मी सितारे सड़क पर आए














