हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पैलेस में लगी...

    पैलेस में लगी आग, डिस्पोजेबल सामान जलकर राख

    Ratia News
    Ratia News: पैलेस में आग, स्टोर का डिस्पोजल सामान जला

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम/शामवीर)। Ratia News: फतेहाबाद रोड स्थित पैलेस के एक स्टोर में गुरुवार अलसुबह करीब 4 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्टोर में रखा डिस्पोजल का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Ratia News

    जानकारी के अनुसार, सरदूलगढ़ कैंची के पास स्थित पैलेस के स्टोर से अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में किया। आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। फायर कर्मी कृष्णपाल के अनुसार, स्टोर में रखे दो सिलेंडर फट चुके थे, जबकि तीन सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वहीं पैलेस संचालक ने सिलेंडर फटने की बात से इनकार करते हुए कहा कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आगजनी से स्टोर में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। Ratia News