हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश तालाब में डूब...

    तालाब में डूबने से एक लड़की की मौत

    Girl, Dies, Drowning, Pond

    ग्राम सिलवाह के तालाब में नहाने गई चार लड़कियां

    रायसेन (वार्ता):

    मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में तालाब में नहाने गई चार लड़कियों में से एक लड़की की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सांची तहसील के पास ग्राम सिलवाह के तालाब में नहाने गई चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गईं।

    इस बीच स्थानीय लोगों ने तीन लड़कियों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लड़की की डूबने से मौत हो गई। वहीं अन्य लड़कियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि ये चारों लड़कियां सिलवाह की हैं।

    जो ईद के त्योहार पर मुंबई से अपनी मौसी के घर आई हुईं थीं। जहां वे कल घर से तालाब पर नहाने के लिए निकली थी, लेकिन तालाब में नहाते वक्त अचानक से चारों गहरे पानी में चलीं गईं। घटना के बाद गंभीर अवस्था में एक लड़की को विदिशा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृत लड़की की पहचान नही हो सकी है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।