हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    CSU Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरी मौका! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर बम्पर भर्तियां

    Assistant Manager Recruitment
    Assistant Manager Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन

    Central Sanskrit University Non-Teaching Jobs: नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू) ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न 144 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। सीएसयू की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लास्ट डेट की रात 11 बजकर 30 मिनट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। CSU Recruitment

    सीएसयू ने नॉन-टीचिंग के जिन 144 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें रजिस्ट्रार, लाइब्रेरी असिस्टेंट और ड्राइवर के 1-1 पद; असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद; सिस्टम एनालिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, गेस्ट हाउस मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, पर्सनल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट (शिक्षाशास्त्र/एजुकेशन लैब) और मेडिकल अटेंडेंट/ड्रेसर के 3-3 पद; प्रोफेशनल असिस्टेंट और टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर लैब) के 4-4 पद; लाइब्रेरी अटेंडेंट और स्टेनोग्राफर के 8-8 पद; असिस्टेंट के 10; सेक्शन ऑफिसर के 11; अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के 16; मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 22; और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 35 पद शामिल हैं।

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री बीई/बीटेक/एमई/एमटेक में होनी चाहिए

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान/यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार 10वीं/12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री बीई/बीटेक/एमई/एमटेक में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 18,000 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। CSU Recruitment

    कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पद अनुसार 32 से 57 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 16 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने पद और वर्ग अनुसार तय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 500 से 3,000 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। ध्यान दें, एप्लीकेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

    वहीं, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 15 दिनों के भीतर एप्लीकेशन का हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी और सभी सहायक दस्तावेज पंजीकृत डाक द्वारा “रजिस्ट्रार पद के लिए: कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058” और “अन्य सभी पदों के लिए: रजिस्ट्रार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058” पर पोस्ट करना होगा। CSU Recruitment