हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    ‘सोच-विचार व आहार को बनाएं शुद्ध, समय का करें सदुपयोग’

    Kairana News
    Kairana News: 'सोच-विचार व आहार को बनाएं शुद्ध, समय का करें सदुपयोग'

    कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ भव्य ‘आशीर्वाद उत्सव’

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे में स्थित सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में सीनियर छात्रों के सम्मान में जूनियर छात्रों के द्वारा भव्य आशीर्वाद उत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हर्षोल्लास एवं सादगीपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय के कनिष्ठ छात्रों के द्वारा अपने वरिष्ठ सहपाठियों को विभिन्न प्रकार के टैग प्रदान किये गए। इस दौरान भिन्न-भिन्न प्रकार के मनोरंजनयुक्त खेल खेले गए। इसके अलावा, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रशंसनीय व आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके तालियां बटोरी। Kairana News

    कार्यक्रम में सामुदायिक भोज की भी व्यवस्था की गई थी। स्कूल प्रबंधक अरविंद दृष्टा व निदेशक यशपाल पंवार कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचने और शॉर्टकट तरीकों के बजाय कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र अपने विचारों, सोच और खान-पान को शुद्ध रखें, समय का सदुपयोग करें, सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। वहीं, विद्यालय निदेशक ने अपने संबोधन में छात्रों को अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करने का आह्वान किया। कहा कि अपनी जरूरतों को गलत तरीकों से पूरा न करें, बल्कि कड़ी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें।

    प्राथमिक स्तर से लेकर अंतिम स्तर तक शिक्षा देने वाले शिक्षकों के प्रति हमेशा कृतज्ञता व्यक्त करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशस्वी पंवार ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए छात्रों को भविष्य में अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया, ताकि शिक्षक, माता-पिता और समाज को उन पर गर्व हो। इस अवसर पर लोकेंद्र तोमर, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, प्रशांत शर्मा, विवेक चौहान, अंकित चौहान, प्रदीप कौशिक, इमरान अली, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ‘वैध पट्टे की आड़ में अवैध खनन कर रहा ठेकेदार’