हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव सारसा मे...

    गांव सारसा में कांग्रेस को बड़ा झटका – सैकड़ों लोगों ने डीडी शर्मा के नेतृत्व में छोड़ा कांग्रेस का साथ, भाजपा में हुए शामिल

    Pehowa News
    Pehowa News: New York: सरकारी फंडिंग को लेकर अमेरिका में रिपब्लिकन-डेमोक्रेट आमने-सामने

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) की अध्यक्षता में गांव सारसा में आज एक भव्य जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रधान अमित मलिक, जयभगवान मलिक (महामंत्री, सारसा मंडल) व अर्जुन मलिक और संदीप मलिक की अगुवाई में किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पंडित जय भगवान शर्मा का फूलमालाओं और जयघोषों के साथ भव्य स्वागत किया।

    पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी और पारदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर इन सभी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं। अपने संबोधन में पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के विकास को नई गति दे रहे हैं। भाजपा सरकार हर वर्ग – किसान, युवा, महिला और व्यापारी – के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। Pehowa News

    ”उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और आदरपूर्वक स्वागत किया जाएगा। पार्टी उनके साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेगी और गांव के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पंडित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है और अब गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को अपनाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

    कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि जनता अब भ्रांतियों की राजनीति से हटकर विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। गांव सारसा में हुआ यह आयोजन भाजपा की बढ़ती जनस्वीकार्यता और जनता के विश्वास का एक सशक्त प्रमाण बन गया है। इस मौके पर जिला पार्षद मैंबर प्रतिनिधि सुंदर पाल, ब्लॉक समिति सदस्य नशीब सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह लाठा, डॉ शमशेर मलिक, अंकित मलिक पंच, भीम सिंह मलिक, रामकुमार वाल्मीकि, सुरेश महिवाल, सुभाष वर्मा, सतबीर राहुल, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र जांगड़ा, कर्मबीर सेन, गुरदेव मलिक, माहबीर सिंह मलिक व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे l Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम पुलिस ने ऑटो में पकड़ा 20 किलो 700 ग्राम गांजा