Paid Tributed: दौराला (रकम सिंह)। सच्चे नम्र सेवादार बहन कुसुम इन्सां 31 जनवरी 2026 को इंसानियत की सेवा करते-करते 52 वर्ष की आयु में अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके अपने सतगुरु से ओड निभाकर सतगुरु की गोद में बैठकर सचखंड जा विराजी। आज उनके नामित जिला स्तरीय नाम चर्चा का आयोजन उनके पैतृक गांव भराला, दौराला, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ, जिसमें सैकड़ों भाई-बहनों एवं सच्चे नम्र सेवादारों ने नामचर्चा में भाग लेकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Meerut News
सच्चखंड वासी बहन कुसुम इन्सां ने अपना चोला छोड़ने से पहले दिनभर सेवा की एवं शाम 4:00 बजे घर आकर अपनी छोटी पुत्री और बेटे से दूरभाष पर बात की और उसके पश्चात चारपाई पर बैठे-बैठे ही चोला छोड़ दिया। प्रकृति का नियम है कि जो भी संसार में आया है वह अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूरी करके एक दिन इस संसार से अवश्य जाता है। लेकिन ऐसी बड़भागी भाग्यशाली रूहें बहुत कम होती हैं जोकि इतनी कम उम्र में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूर्ण कर और इंसानियत की सेवा करते-करते अपने सतगुरु के चरणों में ओड निभा जाए।
10 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट भी वितरित की गई

सचखंड वासी कुसुम इन्सां के परिवार की ओर से पूज्य संत डॉ MSG की पावन प्रेरणा से 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट भी वितरित की गई एवं उनकी अस्थियों पर उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा दो पौधे भी लगाए गए। नामचर्चा का संचालन सच्चे नम्र सेवादार भाई धर्म सिंह इन्सां द्वारा किया गया। कविराज भाइयों द्वारा चेतावनी शब्द लगाए गए एवं वक्ताओं द्वारा पूज्य संत डॉक्टर एमएसजी द्वारा रचित ग्रंथों में से वचन भी साध संगत को पढ़कर सुनवाये गए।
नामचर्चा के पश्चात कुछ समय के लिए उनके नामित साध संगत द्वारा सिमरन भी किया गया। इस अवसर पर सेवाराम मलिक इन्सां, अंकित इन्सां, रवि इन्सां, जयदेव इन्सां,धर्मेंद्र इन्सां, सतीश पठनपुरिया, धर्मपाल इन्सां, रामवीर इन्सां, रकम सिंह इन्सां, सतीश गुप्ता, योगेंद्र इन्सां, बहन रेखा इन्सां, निर्मला इन्सां,कमलेश इन्सां आदि मौजूद रहे। Meerut News















