हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Noida Sumitra Hospital Accident: नोएडा का एक अस्पताल चढ़ा भीषण आग की भेंट

    Noida Fire News

    Noida Sumitra Hospital Accident: नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित सेक्टर-35 के सुमित्रा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग अस्पताल के भूतल पर स्थित रिकॉर्ड कक्ष में लगी थी। सौभाग्यवश, उस समय रिकॉर्ड रूम बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। Noida Fire News

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुल छह अग्निशमन वाहनों और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। आग पर नियंत्रण के बाद भवन में फैले धुएं को बाहर निकालने हेतु स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम का उपयोग किया गया।

    सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया | Noida Fire News

    अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता दिखाते हुए भूतल और पहली मंज़िल पर भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दूसरी मंज़िल के मरीज भी समय रहते स्वयं बाहर आ गए। जबकि तीसरी मंज़िल तक आग या धुआं नहीं पहुंचा, इसलिए वहाँ के मरीजों को बाहर निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस घटना के दौरान दो देखभाल कर्मियों को शीशा तोड़ने के प्रयास में मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया है। किसी भी मरीज अथवा कर्मचारी को कोई गंभीर हानि नहीं हुई है।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। हालांकि, सुमित्रा हॉस्पिटल प्रशासन और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। थाना सेक्टर-24 की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Noida Fire News

    Ahmedabad plane crash Update: विमान दुर्घटना में 242 में से एक व्यक्ति जीवित बचा, कैसी है उसकी हालत?…