हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home सरसा बप्पां व गदरा...

    बप्पां व गदराना में उमड़ा साध संगत का हुजूम!

    Sirsa News
    बप्पां व गदराना में उमड़ा साध संगत का हुजूम!

    ओढ़ां, राजू। पावन एमएसजी महापरोपकार माह की खुशी में ब्लॉक रोड़ी के गांव बप्पां में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र तथा ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव गदराना में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सतनामपुर धाम में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन धूमधाम से किया गया। दोनों ही नामचर्चाओं मेंं बढ़-चढ़कर साध-संगत पहुंची। नामचर्चा की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई तदुपरांत कविराजों ने विभिन्न सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा गुरुयश गाया। Sirsa News

    ये माह भी साध-संगत के लिए खुशियों से भरा | Sirsa News

    बप्पां नामचर्चा में ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने समस्त साध-संगत का जोरदार नारे के साथ नामचर्चा में स्वागत करते हुए पावन एमएसजी महापरोपकार माह की बधाई दी। उन्होंने साध-संगत से कहा कि ये माह भी साध-संगत के लिए खुशियों से भरा है। इसलिए इस खुशी को नामचर्चा, जरूरतमंदों की मदद व अन्य लोक भलाई कार्यांे के साथ मनाएं। वहीं गदराना नामचर्चा में ब्लॉक प्रेमी सेवक मुकेश इन्सां ने नारा लगाकर साध-संगत का नामचर्चा में स्वागत किया।

    उन्होंने साध-संगत को महापरोपकार माह की बधाई देते हुए सेवा, सुमिरन व लोक भलाई कार्यांे को बढ़-चढ़कर गति देने का आह्वान किया। उन्होंने गांवों के प्रेमी सेवक सेवादारों से कहा कि अपने-अपने गांवों में ऐसे जरूरतमंद लोगों की पहचान करें जो आर्थिक रूप से कमजोर, बीमार या अपाहिज हैं। ऐसे लोगों को नामचर्चा में लेकर आएं ताकि उनकी यथासंभव मदद की जा सके। नामचर्चा के समापन अवसर पर साध-संगत ने आॅडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को श्रवण किया। Sirsa News

    B.Ed Result 2024: 88.52 प्रतिशत अंक के साथ भारती प्रथम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here