हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Body Donation...

    Body Donation: सच्चे नम्र सेवादार अश्विनी इन्सां को भारी संख्या में साध संगत ने दी अंतिम विदाई

    Karnal News
    Body Donation: सच्चे नम्र सेवादार अश्विनी इन्सां को भारी संख्या में साध संगत ने दी अंतिम विदाई

    पार्थिव देह व नेत्र किए गए दान

    Body Donation: करनाल (विजय शर्मा)। जिला करनाल के ब्लॉक ब्याना निवासी व सच्चे नम्र सेवादार अश्विनी मुंजाल इन्सां अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। गत दिवस हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। इस मौके पर परिवारिक सदस्यों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए पार्थिव देह को आरके इंस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज, बरेली (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। जबकि उनके नेत्र अर्पण आई बैंक करनाल को दान किय गये। जहां ये दो अंधेरी जिन्दगियों को रोशन करने काम करेंगी। Karnal News

    अमर सेवा मुहिम की चहुंओर सराहना

    बता दें कि अश्विनी मुंजाल इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की अमर सेवा व नेत्रदान मुहिम से प्रेरित होकर मरणोपरांत शरीरदान व नेत्रदान करने का फार्म भर हुआ था। उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया। अंतिम विदाई के दौरान अश्विनी मुंजाल इन्सां की पार्थिव देह को फूलों से सजी एम्बुलेंस में विदा किया गया। इस दौरान जहां से भी उनकी शव यात्रा गुजरी समाज के लोगों से फूलों की वर्षा करते हुए अश्विनी मुंजाल इन्सां अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए।

    इस मौके पर हरियाणा के सच्चे नम्र सेवादार नरेश इन्सां, सुभाष इन्सां, राकेश इन्सां, सुखविन्द्र इन्सां, रोबिन इन्सां, राजकुमार पीपली, जसवीर इन्सां, प्रवीन इन्सां ने कहा कि अश्विनी इन्सां के मरणोंपरांत शरीरदान करने से देश के मेडिकल छात्रों को शोध के लिए संसाधन मिलेंगे और समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बल भी मिलेगा। यह कदम लाखों लोगों को प्रेरित करने का काम करेगा। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सदस्य प्रदीप इन्सां, राकेश इन्सां, जय सिंह इन्सां, अशोक वर्मा इन्सां, अंकुश इन्सां, सरपंच जगीर सिंह इन्सां सहित बढ़ी संख्या में रिश्तेदार, साध संगत व जिम्मेवार मौजूद रहे।

    बेटी व पुत्र वधू ने दिया अर्थी को कंधा | Karnal News

    अंतिम विदाई के दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा बेटी एक समान मुहिम का असर भी देखने को मिला। जहां बेटी काजल इन्सां व पुत्र वधू ने सच्चे नम्र सेवादार अश्विनी इन्सां की अर्थी को कंधा देकर समाज से बेटा बेटी का भेदभाव मिटाने का संदेश दिया। जिसकी समाज के लोगों ने भरपूर सराहना भी की। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार बहन मीना इन्सां, सुरेशो इन्सां, दर्शन इन्सां, सरोज इन्सां, राजरानी इन्सां, शरीरदानी की पत्नी अनीता इन्सां ने भी नम आंखों से पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी।

    सादगी, सेवा और समाज को समर्पित रहे अश्वनी इन्सांबेटे कमल व इंशात इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उनके पिता ने शरीर दान जैसा पुनीत कार्य किया है। उनका जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता रहा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा किया गया यह दान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और मृत्यु के बाद भी जीवनदान का संदेश देगा। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोंगों ने बताया कि पूरे गांव को अश्विनी मुंजाल इन्सां पर गर्व है। उन्होंने जीते जी निश्चय कर लिया था कि निधन के बाद उनका शरीर रिसर्च के काम आए। परिवार ने उनकी सोच को साकार कर समाज को एक नई दिशा दी है। Karnal News