हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक पर फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग

    Gurugram
    Gurugram गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक पर फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग

    गुरुग्राम। यहां ओल्ड दिल्ली रोड पर सोमवार आधी रात के बाद कटारिया चौक स्थित मार्केट भीषण आग लग गई। आयुध डिपो क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में इस फर्नीचर मार्केट में आग से दमकल विभाग ओर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। आग बुझाने की लिए कई गाड़ियां और दमकल विभाग का स्टाफ जुटा रहा।

    गुरुग्राम के अतुल कटारिया चौक के पास फर्नीचर मार्केट है। इस मार्केट में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व बचाव कार्य दल मौके पर पहुंचा। तब तक फर्नीचर मार्केट को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। फर्नीचर मार्केट जलकर खाक हो रही थी। आयुध डिपो के 300 मीटर क्षेत्र के अंदर लगी इस आग को जल्द से जल्द बुझाना भी जरूरी था। जिला के सभी दमकल केंद्रों से करीबन 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग बढ़ती जा रही थी और दमकल विभाग आग बुझाने के प्रयास में जुटा हुआ था।

    काफी दूर तक फैली फर्नीचर मार्केट में आग फैलती ही जा रही थी। नजर आ रही थी। काफी मशक्कत के बाद देर रात को आग पर दमकल विभाग ने काबू पाया। दमकल विभाग के एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक शोरूम में ही ज्यादा नुकसान हुआ है, बाकी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी भी नहीं पता लग पाया है।