हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    Insaniyat Campaign: डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक रतिया के सेवादार कायम कर रहे इन्सानियत की नित नई मिसाल!

    Ratia News
    Insaniyat Campaign: डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक रतिया के सेवादार कायम कर रहे इन्सानियत की नित नई मिसाल!

    दिमागी रूप से परेशान महिला को उसके परिजनों से मिलाया

    तरसेम सैनी/शामवीर
    Insaniyat Campaign: रतिया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा का अनुसरण करते हुए डेरा श्रद्धालु इन्सानियत की नित नई-नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी क्रम में रतनगढ़ ब्लाक के अधीन पड़ते गांव अलीका के डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक हालत से परेशान महिला को उनके परिजनों से मिलकर इंसानियत का काम किया है। उक्त महिला के रिश्तेदार उसको सकुशल देखकर भावुक हो गए और इस नेक कार्य के लिए पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षाओं व डेरा सेवादारों का धन्यवाद किया। Ratia News

    नजदीकी गांव अलीकां में मानसिक रूप से बीमार महिला को डेरा सच्चा सौदा के 15 मैंबर व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य केवल कृष्ण इन्सां ने मानवता का परिचय देते हुए उसे उसके पारिवारिक सदस्यों से मिलवाया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व गांव अलीकां के बस स्टैंड पर दिमागी रूप से परेशान महिला लोगों को पत्थर मार रही थी। इस बीच वहां से गुजर रहे डेरा सच्चा सौदा के 15 मैंबर केवल कृष्ण इन्सां उक्त महिला की हालत को देखते हुए उसे अपने घर ले गए। जहां पर 15 मैंबर केवल कृष्ण इन्सां की धर्मपत्नी शीला इन्सां, बेटी करूंषी इन्सां, रुचि इन्सां ने उसे नहला कर साफ सुथरे कपड़े पहनाए व उसे खाना आदि खिलाया। जिसके बाद उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी।

    महिला की स्थिति में सुधार होने पर वह बोलने लगी Ratia News

    उन्होंने उक्त महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया व महिला को आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से पूज्य गुरुजी का आशीर्वाद व प्रसाद दिलवाया। जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार होने पर वह बोलने लगी है। महिला ने अपना नाम सुशीला(34) बताया। उसने कहा कि वह दिल्ली के नरेला की रहने वाली है। महिला ने बताया कि भट्टू के पास चुली बागड़ियान में उसकी बुआ रहती है। वे उसे उसकी बुआ शकुन्तला पत्नी छबील दास के पास छोड़ दें।

    15 मैंबर केवल कृष्ण इन्सां ने उक्त महिला को पांच-छह दिन में उसके स्वस्थ होने के बाद उसे उसकी बुआ के घर चुली बागड़ियां डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों को साथ लेकर छोड़कर आए। इस मौके पर डॉ. अनिल इन्सां, विनय इन्सां, जीत इन्सां, रोहित इन्सां, निशु इन्सां के अलावा गांव की साध -संगत मौजूद थी।

    क्या कहते हैं गांव के सरपंच प्रतिनिधि | Ratia News

    जब इस बारे में गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा मैं केवल कृष्ण के घर गया था। सुशीला हाल-चाल जाना वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। जिस दौरान हमने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि धन्य है डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जो आए दिन दीन दुखियों की मदद कर रहे हैं। वहीं इस मंदबुद्धि औरत को भी उनके परिजनों से मिलकर नेक भाई का कार्य किया है।

    Honesty: लावारिस मिले ढाई लाख के गहने भी नहीं डिगा पाए ईमान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here