हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश Rajasthan Wea...

    Rajasthan Weather News: 31 जनवरी से सक्रिय होगा नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ! मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी ये चेतावनी

    Rajasthan Weather News
    Rajasthan Weather News: 31 जनवरी से सक्रिय होगा नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ! मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी ये चेतावनी

    उत्तरी व पूर्वी राजस्थान में बारिश और मावठ की संभावना

    Rajasthan Weather Updates: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश व मावठ के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। Rajasthan Weather News

    वहीं 1 व 2 फरवरी को भी उत्तरी एवं पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश अथवा मावठ का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को मावठ की संभावना को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। Rajasthan Weather News