हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिला साइकिलिं...

    जिला साइकिलिंग संघ की नई टीम ने साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए बनाई रणनीति

    Hanumangarh News

    District Cycling Association: हनुमानगढ़। साइकिलिंग खेल को समर्पित संस्था जिला साइकिलिंग संघ की साधारण सभा की बैठक सोमवार को जंक्शन स्थित श्री विश्वकर्मा सामुदायिक जांगिड़ सुथार धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्ष का लेखा-जोखा एवं आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सभा के दौरान दलीप वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप की व्यवस्थाओं पर मंथन कर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। Hanumangarh News

    बैठक में जिला साइकिलिंग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मदनलाल सुथार को अध्यक्ष, राकेश डाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश जलंधरा, ध्रुव खदरिया और भारतेंदु सैनी को उपाध्यक्ष चुना गया। दलीप वर्मा को सचिव, विजय मोयल, योगेंद्र सिंह, संदीप कुचेरिया और कमल तंवर को संयुक्त सचिव तथा हेतराम गेदर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

    साधारण सभा में सर्वसम्मति से भामाशाह अमरजीत सहारण को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में चुनाव अधिकारी रामकुमार स्वामी, राजस्थान साइकिलिंग संघ के पर्यवेक्षक विक्रम सुथार तथा जिला खेल अधिकारी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग संघ में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं राकेश डाल, शिवानी स्वामी, सुभाष वर्मा, पारी चौधरी, कुलदीप एनिया, सुनीता मिड्ढा, सुनीता निमिवाल, योगेंद्र सिंह, विजय मोयल, हेतराम गेदर, डॉ. गौरीशंकर निमिवाल एवं भारतेंदु सैनी को सम्मानित किया गया। Hanumangarh News