हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एम्स में एक म...

    एम्स में एक मरीज ने की खुदकुशी

    Suicide in AIIMS

    नयी दिल्ली। राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार तड़के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपयुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि खुदकुशी की जानकारी तड़के पांच बजे मिली। खुदकुशी करने वाले की पहचान राजमणि पटेल (32) के रूप में की गयी है। वह अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती था और उसने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से कपड़े के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    Hanged

    उन्होंने बताया कि राजमणि मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला था। पिछले साल उसकी आंत की सर्जरी हुई थी और दोबारा इसी सिलसिले में इलाज के लिए कल एम्स में भर्ती हुआ था। कल देर रात वह अपने से गायब हो गया जिसके बाद उसकी खोज की गई। अस्पताल कर्मियों ने उसे बाथरूम में फंदे से लटका पाया। उसे तत्काल आपात वार्ड में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।