हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home सरसा Sirsa Road Ac...

    Sirsa Road Accident: कंगनपुर रोड पर व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    Sirsa Road Accident:सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कंगनपुर से हुडा चौक की तरफ पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान ड्राइवर की लोगों ने पिटाई भी कर दी। जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर 8 निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश मजदूरी करता था। मृतक ओमप्रकाश दो बेटियों का पिता था। Sirsa News

    सोमवार रात को वह कंगनपुर से हुडा चौक हिसार रोड की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी छित्तर परेड भी की। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। Sirsa News

    Sirsa Blind Murder Case: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, पत्नी सहित 3 काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here