हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश रतिया में मां...

    रतिया में मां-बेटे की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया रोड जाम

    Fatehabad News
    रतिया में मां-बेटे की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया रोड जाम

    Ratia Road Accident: रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। शहर के लाली रोड पर सदर थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अलीका की ओर से आ रही एक बाइक और रतिया की तरफ से जा रही एक निजी बस के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव खाई निवासी 62 वर्षीय कौशल्या देवी और उनके 33 वर्षीय बेटे रॉबिन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। Fatehabad News

    सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक रॉबिन की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जैसे ही मृतक कौशल्या का बेटा हुकम और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाने लगीए तो परिजनों ने विरोध करते हुए रतिया-अलीका रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शवों को वहां से नहीं उठने देंगे और न ही जाम खोलेंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    स्कूल बस व पिकअप की भिड़ंत, एक चालक की मौत | Fatehabad News

    ओढ़ां, राजू। गांव तारुआना के निकट रोड़ी रोड पर सोमवार सुबह धुंध की वजह से निजी स्कूल की एक बस व पिकअप के मध्य भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई जबकि उसके साथ वाली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस में बच्चों की चीख-पुकार मच गई। वहीं ये सूचना जैसे ही अभिभावकों तक पहुंची तो वे आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बस में 26 विद्यार्थी सवार थे, जो सभी चालक की सूझबूझ की वजह से सुरक्षित बच गए। अपने बच्चों को सकुशल पाकर अभिभावकों की जान में जान आई। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

    जानकारी मुताबिक सोमवार सुबह गांव तिलोकेवाला के एक निजी स्कूल की बस गांव देसुमलकाना व कालांवाली से बच्चों को लेकर जा रही थी। धुंध की वजह से दृश्यता कम होने के कारण रास्ते में गांव तारुआना के निकट सामने से आ रही पिकअप को ओवरटेक करते समय दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू निवासी गांव हमजापुर (रतिया) की मौत हो गई जबकि उसकी साथ वाली सीट पर बैठा करीब 27 वर्षीय मग्घर सिंह निवासी गांव हमजापुर घायल हो गया। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार व मग्घर सिंह दोनों गांवों में फेरी लगाकर फसल खरीदने का कार्य करते हैं। थाना प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। Fatehabad News